पचान प्रणाली में शरीर के कई अंदरूनी अंग आते हैं, जो सभी एक ट्यूब की मदद से एक दूसरे से जुड़े होते हैं| पाचन तंत्र में मुंह से ले कर गुदा तक कई अंग होते हैं, जिनमें भोजन नली, पेट और छोटी आंत, बड़ी आंत शामिल होते हैं l इसके अलावा पाचन प्रणाली में लीवर पित्त और आमाशय भी शामिल होते हैं l ये सभी भोजन को पचाने में मदद करते हैं l अगर इनमें से कोई भी अंग ठीक से अपना काम नहीं कर पाते है तो शरीर में अपच होने की समस्या हो सकती है l
पाचन संबंधी रोग
पाचन तंत्र का रोग वह स्थिति होती है जिसमें हमारे शरीर का पाचन तंत्र (Digestive System) सही तरीके से काम नहीं करता। इसमें मुँह, अन्ननलिका, पेट, छोटी और बड़ी आंत, यकृत (लिवर), पित्ताशय और अग्न्याशय (Pancreas) शामिल होते हैं।पाचन तंत्र से जुड़ी कुछ आम बीमारियाँ इस प्रकार हैं:
1. गैस्ट्राइटिस (Gastritis) – पेट की भीतरी परत में सूजन या जलन।
2. एसिडिटी / अम्लपित्त (Acidity)– पेट में एसिड का ज़्यादा बनना, जिससे जलन और खट्टी डकार आती है।
3. पेप्टिक अल्सर (Peptic Ulcer)– पेट या आंत की दीवार में छाले पड़ना।
4. कब्ज (Constipation) – मल त्याग में कठिनाई होना।
5. डायरिया (Diarrhea) – बार-बार पतला मल आना।
6. इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) – आंतों की गड़बड़ी जिससे दर्द, गैस, कब्ज या दस्त होते हैं।
7. लीवर की बीमारी (जैसे हेपेटाइटिस) – यकृत में सूजन या संक्रमण।
8. पैंक्रियाटाइटिस– अग्न्याशय की सूजन।
9. गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) – पेट का एसिड अन्ननलिका में आना। अगर कोई लगातार पेट दर्द, अपच, भूख न लगना, वजन कम होना, खून की उल्टी या मल में खून जैसे लक्षण अनुभव करे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
पाचन क्रिया को सुचारू रूप से काम करने में मदद करने वाली दवा
1 thought on “पचान तन्त्र का रोग क्या होता है?”